

Samkalin Vishwa Ka Itihas समकालीन विश्व का इतिहास 1890-2008 Arjun Dev, Indira Arjun Dev (Hindi)
₹450.00 Original price was: ₹450.00.₹383.00Current price is: ₹383.00.
Author : Arjun Dev, Indira Arjun Dev
Edition : 2009
Language : Hindi
Publisher : Orient Blackswan Pvt. Ltd.
Fast Delivery
Chances are there wasn't there wasn't a process.
Best Quality
It's content strategy gone awry right from the start.
Samkalin Vishwa Ka Itihas समकालीन विश्व का इतिहास 1890-2008
अर्जुन देव , इंदिरा अर्जुन देव
दो प्रमुख भारतीय इतिहासकारों द्वारा लिखित इस पुस्तक में विस्तृत कालविभाजन अपनाते हुए लगभग हर काल में दुनिया के हर क्षेत्र में घटित प्रमुख घटनाओं का वर्णन व्यापक ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में किया गया है। पुस्तक समकालीन इतिहास का वर्णन बिना किसी पूर्वाग्रह के करती है। यह विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाओं के बारे में बेहतर जानकारी और समझ विकसित करने में सहायक है। पुस्तक में हाल ही की ऐतिहासिक घटनाओं का भी विस्तृत वर्णन है जो इसे समकालीन इतिहास की एक परिपूर्ण पुस्तक बनाता है।
पुस्तक में पाँच अध्याय हैं: प्रथम काल विभाजन से संबद्ध है; दूसरे में प्रथम विश्व युद्ध
से पहले की स्थिति और युद्ध के दौरान हुए विकास का वर्णन है; तीसरा दो विश्व युद्धों के बीच के काल में विश्व में हुए राजनैतिक और आर्थिक विकास का उल्लेख करता है; चौथा दूसरे विश्व युद्ध के दौरान विश्व में हुए विभिन्न घटनाक्रमों का व्यौरा देता है; और अंतिम अध्याय दूसरे विश्व युद्ध के बाद विश्व ने जो रूप धारण किया तथा 2008 तक की महत्त्वपूर्ण घटनाओं और इस दौरान हुए राजनैतिक बदलावों का विवरण है।
यह पुस्तक विश्वविद्यालयों में इतिहास विषय पढ़ रहे छात्रों के लिए और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए समान रूप से उपयोगी है।
अर्जुन देव भारत सरकार की पाठ्यपुस्तक मूल्यांकन संबंधी राष्ट्रीय संचालन समिति और समकालीन भारत पर राष्ट्रीय परामर्श समिति के सदस्य सचिव रहे हैं। वे 1963 से 2000 तक एनसीईआरटी से जुड़े इतिहास के प्रोफेसर और एनसीईआरटी के तत्कालीन समाज विज्ञान और मानविकी विभाग के प्रमुख के पद से सेवानिवृत्त हुए। संप्रति वे इंडियन काउंसिल फॉर हिस्टोरिकल स्टडीज की इतिहास परियोजना के कॉर्डिनेटर हैं।
इंदिरा अर्जुन देव एनसीईआरटी में इतिहास की प्रोफेसर रहीं हैं। एनसीईआरटी में रहते हुए वे पाठ्यचर्या और मूल्यांकन संबंधी कार्यक्रमों से जुड़ी रहीं। उन्होंने विश्व इतिहास, भारत के स्वतंत्रता आंदोलन और मानवाधिकारों पर अनेक पुस्तकों का संपादन किया और कुछ में वे सहयोगी लेखक के रूप में शामिल रही।
Samkalin Vishwa Ka Itihas UPSC Optional History Book
Available at Ksagar Book Centre
www.ksagaronline.com or call on 9545567862 /02024453065
Language | |
---|---|
Publication House |
Only logged in customers who have purchased this product may leave a review.
Reviews
There are no reviews yet.