Bharat Ka Bhugol-Majid Husain Hindi UPSC Geography McGrawHill-Pallavi Saxena
₹895.00 Original price was: ₹895.00.₹671.00Current price is: ₹671.00.
Author : Majid Husain
Edition : 11 ed 2025
ISBN : 9789364443005
Language : Hindi
Publisher : McGraw Hill India
Fast Delivery
Chances are there wasn't there wasn't a process.
Best Quality
It's content strategy gone awry right from the start.
Bharat Ka Bhugol-Majid Husain Hindi UPSC Geography McGrawHill Pallavi Saxena
लेखकों के बारे में
(About the Authors)
प्रो. माजिद हुसैन का जन्म 2 जुलाई 1938 को ग्राम बनहंग टांडा, जिला हरिद्वार में हुआ था। उन्दनि अपनी प्रारंभिक शिक्षा नेहरू इंटर कॉलेज, मंगलौर जिला हरिद्वार, उत्तराखंड से पूरी की। उन्होंने अगद मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से भूगोल में एम.ए. (गोल्ड मेडलिस्ट), एलएलबी और भूगोल चं पीएच.डी. को डिग्री प्राप्त की थी। उन्होंने स्वानसी विश्वविद्यालय (वेल्स) और स्कूल ऑफ ओरिएंटल एड अफ्रीकन स्टडीज, लंदन से भी उच्च शिक्षा प्राप्त की। प्रो. हुसैन जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली के भूगोल विभाग के अध्यक्ष भी रहे और 2003 में प्रोफेसर के पद से सेवानिवृत हुए थे। उन्होंने भूगोल में कठिन अवधारणाओं को स्पष्ट और सरल बनाने की उत्कृष्ट क्षमता रखने के कारण बार दर्जन से अधिक पुस्तकों का लेखन और संपादन किया। प्रो. हुसैन अंतर्राष्ट्रीय ख्याति के एक भारतीय भूगोलवेता थे। वे कई विश्वविद्यालयों में अध्यापन, उच्थ कोटि के प्रकाशनों, और शोध कार्यों के माध्यम से भूगोल में अपने अपार योगदान के लिए जाने जाते थे। उनकी अनूठी शिक्षण शैली ने छात्रों को सबसे जटिल प्रकरणों की आत्मसात करने में भी मदद की। उन्होंने प्रारंभिक परीक्षा के लिए भूगोल को एक वैकल्पिक विषय के तौर पर, पर्यावरण और पारिस्थितिकी की तैयारी के लिए एक पूरे मॉडमूल के अंतर्गत पदामा, और अपने छात्रों को व्यक्तित्व परीक्षण की भी सलाह दी। उनके द्वारा पढ़ाए गए कई छात्र IAS, IPS, IFS और अन्य विशिष्ट सेवाओं में रहकर देश की सेवा कर रहे हैं। उनकी क्षमताएं केवल शोध और शिक्षण तक ही सीमित नहीं थी बल्कि उन्होंने यूपीएससी और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कई उपयोगी पुस्तकें भी लिखीं है।
उनके द्वारा लिखी गई पुस्तकों को पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय एवं अन्य कई विदेशी विश्वविद्यालयों में पाठ्य पुस्तक के रूप में भी पढ़ाया जाता है। उनके द्वारा लिखी गई कुछ पुस्तकें जैसे भारत का भूगोल, विश्व का भूगोल, भौतिक भूगोल के मूल सिद्धांत, भूगोल: 3000 नियम और अवधारणाएँ, भारत और विश्व का भूगोल, पर्यावरण और पारिस्थितिकी जैव विविधता, जलवायु परिवर्तन और आपदा प्रबंधन, मानव भूगोल, भौगोलिक विचारधारा का विकास, जनसंख्या भूगोल (मानव भूगोल के परिप्रेक्ष्य में), भूगोल में मॉडल, व्यवस्थित कृषि भूगोल, जैव-भूगंल (भौतिक भूगोल के परिप्रेक्ष्य में) भारत में सबसे अधिक बिकने वाली पुस्तकों में शामिल हैं। उन्होंने जिन शिक्षा संस्थानों में सेवाएं दी हैं, उनमें जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली, नॉर्थ ईस्ट हिल यूनिवर्सिटी, शिलांग और कश्मीर
विश्वविद्यालय, ओनगर शामिल हैं। अपने 43 वर्षों के लंबे सेवाकाल में वह कई अन्य पदों पर भी आसीन रहे, जिनमें पूर्व अध्यक्ष इंडियन नेशनल कार्टोग्राफिक एसोसिएशन, पूर्व उपाध्यक्ष इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लैंडस्केप इकोलॉजी (दो कार्यकाल) आदि शामिल हैं। प्रो. माजिद हुसैन भारत में भूगोल के सबसे वरिष्ठ संकाय सदस्यों में से एक थे, जिन्हें भूगोल के क्षेत्र में उनके अमूल्य शोध के लिए कई
पुरस्कारों और विशिष्टताओं से भी सम्मानित किया गया था।
उन्हें 1997 में अमेरिकन बायोग्राफिकल सोसाइटी द्वारा ‘मैन ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
उन्हें दिल्ली सरकार ने 1997 में ‘सर्वश्रेष्ठ भूगोल शिक्षक’ अवार्ड दिया था। उन्हें 2008 में ‘भूगोल भूषण पुरस्कार’ और 2011 में ‘शिक्षा रान
पुरस्कार’ डेक्कन जियोग्राफिकल सोसाइटी इंडिया द्वारा दिया गया था।
प्रो. माजिद हुसैन को भारत के एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद के रूप में हमेशा याद किया जाएगा। यूपीएससी और प्रतियोगी परीक्षा साहित्य में उनका योगदान अमूल्य है. जिसने भारत में एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद् के रूप में उनकी पहचान को मजबूत किया है।
पल्लवी सक्सेना, भूगोल के लिए एक निपुण यूपीएससी संकाय सदस्य के रूप उन्होनें अपनी विशेषज्ञता और समर्पण
के साथ 10,000 से अधिक अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन किया है। उन्होंने एनआईटी भोपाल से एनर्जी इंजीनियरिंग में बी.टेक. और ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से पब्लिक पॉलिसी में एम.ए. किया है, जहाँ वे गोल्ड मेडलिस्ट थीं। पल्लवी की शैक्षणिक उपलब्धियों में तीन बार यूपीएससी साक्षात्कार के लिए उपस्थित होना, भूगोल के लिए यूजीसी नेट में 100वाँ पसेंटाइल हासिल करना और पर्यावरण विज्ञान में यूजीसी नेट उत्तीर्ण करना शामिल है। उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार के साथ अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन और नीति विश्लेषण संस्थान में नीति मूल्यांकन में सलाहकार के रूप में भी काम किया है। पूर्व में वह बायजू आईएएस से जुड़ी तथा वर्तमान में यह Sarrthi IAS (पूर्व में Edsarrthi) में भूगोल विषय की संकाय सदस्य है।
Available at Ksagar Book Centre or on
www. ksagaronline.com or call on 9545567862 /02024453065
| Language | |
|---|---|
| Publication House |
Only logged in customers who have purchased this product may leave a review.

Reviews
There are no reviews yet.